Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सड़कों का निर्माण, लाड़ली बहना योजना, गरीबों का कल्याण बड़े स्तर पर हुआ। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश IT हब (IT hub) के रूप में भी विकसित हो रहा है। ये एक बीमारू राज्य था। उन्होंने कहा कि इस राज्य ने विकास इसलिए किया, क्योंकि यहां ईमानदारी से काम हुआ है।
इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए काम कर रही है। कांग्रेस कई वर्षों से सत्ता से बाहर है। आज कांग्रेस की हालत सभी के सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पहले लालू प्रसाद जी कुर्ता फाड़ होली खेलते थे, लेकिन आज राजनीति में कुर्ता फाड़ हो रही है। हैरानी की बात ये है कि ये बात किन्हीं छोटे लोगों ने नहीं कही, बल्कि बड़े लोगों ने कही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 03 , 2023, 12:55 PM