भाजपा का शीर्ष नेतृत्व निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा : कमलनाथ

Sun, Oct 29 , 2023, 03:35 AM

Source : Uni India

भोपाल, 29 अक्टूबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत बड़ी बाधा बनता जा रहा है और अधिकारियों को धमकी देना न केवल आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य भी है।
श्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत बड़ी बाधा बनता जा रहा है। अधिकारियों को धमकी देना कि अगर उन्होंने भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' का ध्यान नहीं रखा तो उसे छोड़ना मत, न सिर्फ आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य है। चुनाव प्रक्रिया के बीच में अधिकारियों को डराना और धमकाना लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है।'
उन्होंने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ वही कार्य करना चाहिए जो संवैधानिक दृष्टि से उचित है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी शासन के हैं, ना कि किसी दल विशेष के। अधिकारी कर्मचारी भी पहचानेंगे कि कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है और कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों को कमजोर कर रहा है।
श्री कमलनाथ ने कतिपय मीडिया में प्रकाशित एक खबर के संदर्भ में ये पोस्ट की। खबर के अनुसार कल देर रात भारतीय जनता पार्टी की भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के संदर्भ में कथित तौर पर चेतावनी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। इस खबर को लेकर आज कांग्रेस के नेता भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups