MP चुनाव के इस सर्वे ने उड़ाई ‘मामा’ की नींद, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

Sat, Oct 28 , 2023, 03:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

MP Assembly Election 2023 : एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा (Congress and BJP) सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों को ऐलान कर चुकी है। इस बीच आए एक सर्वे (survey) ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की नींद उड़ा दी है। सर्वे में चैंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार एमपी में कांग्रेस की सरकार (Congress government) बनने जा रही है। सर्वे के अनुसार भाजपा को एमपी में करारी शिकस्त मिल सकती है। बता दें कि एमपी में 17 नवंबर को एक ही चरण में (single phase) वोटिंग होगी वहीं 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
भाजपा को मिलेंगे 43 फीसदी वोट
सर्वे के अनुसार 230 सीटों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) में कांग्रेस को 132 से 146 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 84 से 98 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। बात करें वोटिंग पर्सेंट की तो कांग्रेस को 46 फीसदी, भाजपा को 43 फीसदी वोट वहीं अन्य के खाते में 11 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सर्वे में चुनावी मुद्दों को लेकर भी खुलासा हुआ है। जी न्यूज के सर्वे के अनुसार 25 फीसदी लोगों ने माना कि महंगाई इस बार सबसे बड़ा मुद्दा रहने वाला है। वहीं बेरोजगारी को 24 फीसदी लोगों ने दूसरा सबसे बड़ मुद्दा माना है। भ्रष्टाचार को 12 फीसदी, पेयजल को 7 फीसदी, सीवरेज को 9 फीसदी लोगों ने मुद्दा बताया है।
इस सर्वे को एमपी का सबसे लेटेस्ट सर्वे माना जा रहा है। ये सर्वे उम्मीदवारों के ऐलान के बाद करवाए गए हैं। ऐसे में इस सर्वे ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। अगर ये सर्वे नतीजों में तब्दील होते हैं तो भाजपा को प्रदेश में 25 साल बाद सबसे कम सीटें मिलेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups