लखनऊ 18 अक्टूबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगाते हुये समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है और महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं रोज ही घट रही हैं। श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने बयानों में बड़े-बड़े दावा करते रहते है। अपराधों के खात्मे के बयान भी खूब देते हैं। पर उनकी कोई अधिकारी सुनता हो, ऐसा नहीं लगता है। चारों ओर हाहाकार है, लोग परेशान हैं। प्रदेश में पूरी अराजकता और जंगलराज है। उन्होने राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले दिनो घटी वारदातों का हवाला देते हुये कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ है। व्यापारियों की सुरक्षा को भाजपा सरकार ने ताक पर रख दिया है। राजधानी लखनऊ में कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी और हत्याओं की खबर न आती हो। महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म के मामले तो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शासन-प्रशासन अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो गया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा सरकार में बेहाल है। वह भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। लोग दहशत में जी रहे हैं। उनकी सुरक्षा करने वाला कोई नहीं है। क्या इसे ही कानून का राज कहते है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 18 , 2023, 08:09 AM