MP Assembly Elections: क्या कांटों भरी है I.N.D.I.A की राह! मध्य प्रदेश चुनाव में क्यों आमने-सामने आई सपा-कांग्रेस?

Mon, Oct 16 , 2023, 11:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 SP Congress Face to Face on Candidates: मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly elections) की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ भाजपा, कांग्रेस (BJP, Congress) समेत अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन में रार पड़ती दिखाई दे रही है, क्योंकि सीट बंटवारे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में बातचीत फेल हो गई है।
क्या होगा 2024 के लोकसभा चुनाव में?
 एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत कथित तौर पर फेल हो गई है। इसके बाद दोनों पार्टियों की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक अब तक करीब पांच विधानसभा सीटों पर उनके प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अब देखना बाकी है कि क्या इस घटनाक्रम का 2024 लोकसभा चुनावों के लिए यूपी में दोनों के बीच सीट बंटवारे पर कोई असर पड़ता है?
कांग्रेस ने जारी कर दी है 144 प्रत्याशियों की लिस्ट
जानकारी के मुताबिक ये घटनाक्रम रविवार को उस वक्त सामने आया जब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस के इस कदम के बाद मध्य प्रदेश में सपा कार्यकर्ता बेचैन हो गए। बताया गया है कि इसके बाद लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ पार्टी नेतृत्व ने बैठक की। कई घंटों तक ये बैठक चली, जिसके बाद पार्टी ने मध्य प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा करने का फैसला किया। सपा की इस सूची में पांच सीटें ऐसी थीं, जहां कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं।
INDIA के समर्थन से जीती थी घोसी सीट!
समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। राजनीतिक सूत्रों ने इसके पीछे कांग्रेस की ओर से संचार और संवाद की कमी को मुख्य कारण बताया है। हालांकि हाल ही में उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। बताया गया था कि यहां I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने सपा को समर्थन किया था। इसके बाद सपा ने घोसी सीट जीती थी।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups