कांग्रेस की 144 प्रत्याशियों की सूची जारी, कमलनाथ छिंदवाड़ा से मैदान में

Sun, Oct 15 , 2023, 10:18 AM

Source : Uni India

भोपाल, 15 अक्टूबर (वार्ता)। शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) के पहले दिन कांग्रेस की ओर से आज सुबह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) को छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की इस पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। अधिकतर मौजूदा विधायकों की सीटों को यथावत रखा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को लहार से, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राऊ, लाखन सिंह यादव को भितरवार, जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ और कमलेश्वर पटेल को सिंहावल से प्रत्याशी बनाया गया है। बुधनी विधानसभा सीट से पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल चुरहट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अमरपाटन और डॉ हिना कांवरे लांजी से प्रत्याशी बनाई गई हैं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन राजपुर (अजा) से, लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व (अजजा), तरुण भनोत जबलपुर पश्चिम, ओंकार सिंह मरकाम डिंडोरी (अजा), सुखदेव पांसे मुलताई, प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ (अजा), डॉ विजय लक्ष्मी सिंह साधौ महेश्वर (अजा), सचिन यादव कसारवद, उमंग सिंघार गंधवानी (अजजा) और सुरेंद्र सिंह बघेल कुक्षी (अजजा) से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने भोपाल मध्य से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद और नरेला से मनोज शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंदौर-एक से संजय शुक्ला, इंदौर-दो से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर-चार से राजा मंधवानी चुनाव लड़ेंगे। चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से राव यादवेंद्र यादव, सुरखी से नीरज शर्मा, देवरी से हर्ष यादव, नरयवायली (अजा) से सुरेंद्र चौधरी, बंडा से तरवर सिंह लोधी, टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह, जतारा (अजा) से श्रीमती किरण अहिरवार, पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर और खरगापुर से श्रीमती चंदा सिंह गौर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
महाराजपुर से नीरज दीक्षित, चंदला (अजा) से हरप्रसाद अनुरागी, राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा, छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी, बिजावर से चरण सिंह यादव, मलहरा से साधवी राम सिया भारती, पथरिया से राव ब्रजेंद्र सिंह और जबेरा से प्रताप सिंह लोधी प्रत्याशी होंगे।
हटा (अजा) से प्रदीप खटीक, पवई से मुकेश नायक, गुन्नौर (अजा) से जीवन लाल सिद्धार्थ, चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी, रैगांव (अजा) से सुश्री कल्पना वर्मा, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, नागौद से डॉ रश्मि सिंह पटेल, अमरपाटन से राजेंद्र कुमार सिंह, त्योंथर से रामशंकर सिंह पटेल, मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बना, मनगवां (अजा) से बबिता साकेत, गुढ़ से कपिध्वज सिंह, चुरहट से अजय सिंह और सिहावल से कमलेश्वर पटेल उम्मीदवार घोषित हुए हैं।
चितरंगी (अजजा) से मानिक सिंह, सिंगरौली से श्रीमती रेणु सिंह, जैतपुर (अजजा) से उमा धुर्वे, अनूपपुर (अजजा) से रमेश सिंह, पुष्पराजगढ़ (अजजा) से फुंदेलाल मार्को, बड़वारा (अजजा) से विजय राघवेंद्र सिंह, पाटन से नीलेश अवस्थी, बरगी से संजय यादव, जबलपुर पूर्व (अजा) से लखन घनघोरिया, जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना और जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोत प्रत्याशी रहेंगे। सिहोरा (अजजा) से सुश्री एकता ठाकुर, शाहपुरा (अजजा) भूपेंद्र मरावी, डिंडोरी (अजजा) से ओंकार सिंह मरकाम, बिछिया (अजजा) से नारायण सिंह पट्टा, बैहर (अजजा) से संजय उइके, लांजी से सुश्री हिना कांवरे, परसवाड़ा से मधु भगत, बालाघाट से अनुभा मुंजारे, कटंगी से बोध सिंह भगत, बरघाट (अजजा) से अर्जुन सिंह काकोड़िया, सिवनी से आनंद पंजवानी, केवलारी से रजनीश सिंह, लखनादौन (अजजा) से योगेंद्र सिंह बाबा, गोटेगांव (अजा) से शेखर चौधरी, नरसिंहपुर से लखन सिंह पटेल, तेंदूखेड़ा से संजय शर्मा, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, मुलताई से सुखदेव पांसे, बैतूल से निलय डागा और घोड़ाडोंगरी (अजजा) से राहुल उइके उम्मीदवार बनाए गए हैं।
भैंसदेही (अजजा) से धरमू सिंह सिरसाम, टिमनरी (अजजा) से अभिजीत सिंह, हरदा से रामकिशोर डोगने, उदयपुरा से देवेंद्र पटेल गदरवास, सिलवानी से देवेंद्र पटेल, विदिशा से शशांक भार्गव, गंजबासौदा से निशंक जैन, शमशाबाद से सिंधू विक्रम सिंह, बैरसिया (अजा) से श्रीमती जयश्री हरिकिरण, नरेला से मनोज शुक्ला, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद, बुधनी से विक्रम मस्ताल, आष्टा (अजा) से कमल चौहान, सीहोर से शशांक सक्सेना, राजगढ़ से बापू सिंह तंवर, खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह, सुसनेर से भेरू सिंह बापू और आगर (अजा) से विपिन बानखेड़े प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा, कालापीपल से कुनाल चौधरी, सोनकच्छ (अजा) सज्जन सिंह वर्मा, हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल, मांधाता से उत्तम पाल सिंह, पंधाना (अजजा) से सुश्री रूपाली बरे, भिकनगांव (अजजा) से श्रीमती झूमा सोलंकी, बड़वाह से नरेंद्र पटेल और महेश्वर (अजा) से डॉ विजय लक्ष्मी साधौ, कसरावद से सचिन यादव और खरगोन से रवि जोशी प्रत्याशी हैं।
भगवानपुरा (अजजा) से केदार डावर, राजपुर (अजजा) से बाला बच्चन, बड़वानी (अजजा) से राजन मंडलोई, अलीराजपुर (अजजा) से मुकेश पटेल, जोबट (अजजा) से श्रीमती सेना पटेल, झाबुआ (अजजा) से डॉ विक्रांत भूरिया, थांदला (अजजा) से वीर सिंह भूरिया, पेटलावद (अजजा) वाल सिंह मेड़ा, सरदारपुर (अजजा) प्रताप ग्रेवाल, गंधवानी (अजजा) से उमंग सिंघार, कुक्षी (अजजा) सुरेंद्र सिंह बघेल, धरमपुरी (अजजा) पांचीलाल मेड़ा, देपालपुर (अजजा) से विशाल पटेल और इंदौर एक से संजय शुक्ला प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
इसके अलावा इंदौर दो से चिंतामणि चौकसे चिंटू, इंदौर चार से राजा मंधवानी, राऊ से जीतू पटवारी, सांवेर (अजा) से श्रीमती रीना बौरासी, नागदा से दिलीप सिंह गुर्जर, महिदपुर दिनेश जैन बॉस, तराना (अजा) महेश परमार, घट्टिया (अजा) से रामलाल मालवीय, उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी, सैलाना (अजजा) से हर्ष विजय गेहलोत, आलोट (अजा) मनोज चावला, मंदसौर से विपिन जैन, सुवासरा से राकेश पाटीदार और मनासा से नरेंद्र नाहटा को चुनावी रण में उतारने का फैसला लिया गया है।
मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले का कार्य शुरू हो जाएगा। मतदान 17 नवंबर को होगा और तीन दिसंबर को मतगणना के साथ ही नयी सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups