MP Election 2023: रविवार को आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा!

Fri, Oct 13 , 2023, 03:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: मध्यप्रदेश के इस चुनावी महासमर (election battle) में भाजपा की ओर से खुद सीएम ने मोर्चा संभाला है। वे अपनी गंगा यात्रा (Ganga Yatra) से लौटकर भोपाल के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। आज गोविंदपुरा में वे जनसभा और रोड शो (public meeting and road show) करेंगे। 
60 नामों पर चर्चा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने कहा है कि आज बैठक में हमने 60 सीटों पर चर्चा की है। हम दोबारा बैठक करेंगे। हम श्राद्ध पक्ष के बाद उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेंगे। हम इसी के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं, ताकि हम 15 अक्टूबर को अपनी सूची जारी कर सकें। बता दें कि भाजपा चार सूची जारी कर चुकी है, जबकि कांग्रेस की एक भी सूची सामने नहीं आई है। इसे लेकर ही कमलनाथ ने ये बात कही है। हालांकि जिनके नाम तय हैं, पार्टी उनको इशारा दे चुकी है और वे अपनी तैयारियों में लग गए हैं।
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी दिया त्याग पत्र दिया है। नारायण त्रिपाठी ने कहा अभी पार्टी का सम्मान करते हुए इस्तीफा दिया है। आगे की रणनीति जल्द बनेगी। उनके इस्तीफा देते ही अब उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। बीते कई दिनों से कांग्रेस शीर्ष नेताओं से नजदीकियां बढ़ी है। बताया जा रहा है कि 16 अक्तूबर को फाइनज निर्णय होगा। 
बता दें कि बीजेपी ने मैहर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। यहां के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेता श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। तभी से उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं।नारायण त्रिपाठी लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। करीब दो सालों से वो अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। 
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमास और पीएफआई तो बहाना है कांग्रेस को आतंकियों को बचाना है। हमास ने जब इस्राइल पर आक्रमण किया तब इनमें से किसी का एक शब्द नहीं निकला। जो मामला अदालत में हो उसे दिग्विजय सिंह कैसे क्लीन चिट दे सकते हैं। खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी को ये स्पष्ट करना चाहिए की क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से संतुष्ट हैं। कमलनाथ जी अभी तक क्यों शांत हैं समझ नहीं आता, उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या वो दिग्विजय के बयान से ताल्लुक रखते हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस का बंटाधार करके ही मानेंगे। 
मिश्रा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब भी ऐसे विषय आते हैं, दिग्विजय सिंह हमेशा फ्रंटलाइन में खड़े दिखते हैं। ये गाय पर सवाल उठा देते हैं, पर क्या कभी बकरी पर सवाल उठाते हैं क्या। ये केवल तुष्टीकरण करते हैं जाकिर नाइक को शांतिदूत और ओसामा जी कहते हैं। आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं। मुस्लिमों को डर दिखाकर इकट्ठा करो और हिंदू को जातियों में बांटो की दोमुंही राजनीति करते हैं। कांग्रेस का यही फसाना है आग भी लगाना है और आंसू भी बहाना है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो कहते हैं कि केंद्र में सरकार बनने पर 370 फिर से लगाएंगे। ये किस आधार पर कहते हैं कि पीएफआई के 97 फीसदी लोग निर्दोष हैं जबकि पीएफआई घोषित आतंकी संगठन है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Drug Smuggling : DRI ने कालीकट हवाई अड्डे पर किया मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को विफल! 1.95 करोड़ रुपये का क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त
 Operation Pimple: ऑपरेशन पिंपल क्या है? भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे को किया नाकाम, दो आतंकवादियों को मार गिराया
मोदी ने चार नयी वंदे भारत ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी! इस समय अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी थे मौजूद 
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups