भोपाल, 22 सितंबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Former Chief Minister and Congress) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (President Kamal Nath) ने इन दिनों प्रदेश में चल रही भारतीय जनता पार्टी की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के बहाने पार्टी के संगठन पर हमला बोलते हुए आज आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का बस चले तो वे इन झूठी यात्राओं को बीच में ही बंद करा दें।
श्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जितना आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, उतनी ही राज्य में भाजपा की हार की आशंका दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दरी झटकारने, बिछाने और उठाने वाले स्थानीय भाजपा कार्यकताओं का थोड़ा भी बस चले, थोड़ा भी जोर चले तो वो इन झूठी भाजपाई यात्राओं को बीच में ही ख़त्म करा दें। कर्मठ कार्यकर्ता झूठी घोषणाओं और भाषणों से ऊब जाने के बाद भी बेबस हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता बेबस नहीं है, वो भाजपा पर पलटवार के लिए तैयार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को न तो उनका केंद्रीय नेतृत्व कमान दे रहा है और न ही प्रदेश नेतृत्व मान दे रहा है। कार्यकर्ताओं का बड़ा संगठन बेमानी है। इसके साथ ही श्री कमलनाथ ने एक नारा दिया, 'मिलावटी भाजपा को छोड़ेंगे, सच्ची कांग्रेस का साथ जोड़ेंगे।'



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 22 , 2023, 01:59 AM