Amit Shah Rally: शाह ने बताया, विपक्ष ने क्यों गठबंधन का नाम UPA से INDIA रखा, तेल-पानी की तरह है JDU-RJD

Sat, Sep 16 , 2023, 03:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मधुबनी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने आज मधुबनी (Madhubani) के झंझारपुर में रैली को संबोधित करते हुए बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होने कहा कि हाल ही में नीतीश सरकार ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) की छुट्टी रद्द करने का फतवा जारी किया था। लेकिन आप लोगों के दबाव में आकर फैसला वापस लेना पड़ा। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। शाह ने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 21 सीटों पर एनडीए जीता था, फिर साल 2019 के चुनाव में आपने ने 40 में 39 सीटों पर जीत दर्ज कराई। और अब 2024 लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटों पर एनडीए की जीत दर्ज कराएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि तेल और पानी कभी एक नहीं हो सकते हैं। बिहार में ऐसा ही गठबंधन जदयू और आरजेडी का है। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार ने जो गठबंधन किया है। वो उन्हें भी डुबो देगा। क्योंकि तेल पानी को गंदा ही करेगा। वहीं विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने पर शाह ने कहा कि आखिर गठबंधन का नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी, क्योंकि यूपीए के राज में 12 लाख करोड़ से ज्यादा के घोटाले हुए थे। बिहार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए इस बार गठबंधन का नाम इंडिया रख लिया। लेकिन आप पहचान पर ध्यान रखना। ये वहीं लोग है, जिन्होने करोड़ों के घोटाले किए। इंडिया गठबंधन के लोग ही रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं। शाह ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने, गठबंधन वालों ने इतने सालों से राम मंदिर नहीं बनने दिया। अब जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, तो इनके पेट में दर्द हो रहा है।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups