नई दिल्ली। नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं। इनमें से तीन राज्यों (Madhya Pradesh, Rajasthan and Chhattisgarh) का चुनाव साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीते महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए अपने पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसी के साथ तीनों हिंदी बेल्ट वाले राज्य में चुनावी चहलकदमियां बढ़ गईं। चुनाव से दो-तीन महीने पहले एक सर्वे आया है जिसमें तीनों राज्यों के लोगों से ओपिनियन लिया गया है। सर्वे में यह बताया गया है कि आगामी चुनाव में किसकी सरकार बन सकती है। तीनों राज्यों में एक बात कॉमन भी है। आइए समझते हैं...
एमपी में खिलेगा कमल
मध्य प्रदेश के 7,883 लोगों के साथ आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ने एक सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक, राज्य में भाजपा की सरकार दोबारा बनने वाली है। 230 सीटों में से भाजपा के खाते में 116 से 124 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस 104 सीटों पर कब्जा कर सकती है। एमपी के लोगों ने सीएम फेस के लिए लोकप्रिय चेहरे पर सीएम शिवराज को सबसे ज्यादा वोट दिया है। कुल 40 परसेंट लोगों ने बताया कि सीएम शिवराज उनके फेवरेट सीएम फेस हैं।
राजस्थान में चलेगा गहलोत का जादू
आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ने राजस्थान के 6,705 लोगों के साथ सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक, 200 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 97 से 105 सीटें जा सकती हैं। यानी राज्य में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने वाली है। वहीं भाजपा 89 से 97 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। सर्वे में लोगों से उनके फेवरेट सीएम फेस के बारे में पूछा गया। सबसे अधिक वोट अशोक गहलोत को मिला। कुल 38 परसेंट लोगों ने सीएम गहलोत को अपना प्रिय नेता बताया।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बनेगी फिर से सरकार
छत्तीसगढ़ में आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ने 3,672 लोगों के साथ सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने वाली है। 90 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 62 सीटें जा सकती हैं। वहीं भाजपा 27 सीटों पर कब्जा कर सकती है।
तीनों राज्यों में एक बात कॉमन
आईएएनएस-पोलस्ट्रैट के सर्वे पर गौर करें तो तीनों राज्यों में एक बात कॉमन नजर आती है। वो यह कि तीनों ही राज्यों में वर्तमान सरकार रिपीट होने वाली है। एमपी में भाजपा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, आगामी चुनाव में भी एमपी में कमल खिल सकता है। वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 15 , 2023, 03:31 AM