भाजपा का तेजी से बढ़ रहा जनाधार,2024 में फिर से मोदी सरकार:मनजिंदर

Thu, Sep 14 , 2023, 03:18 AM

Source : Uni India

अमरोहा 14 सितंबर ( वार्ता )। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा (National Secretary Manjinder Singh Sirsa) ने आज दावा किया कि देश में भाजपा का जनाधार तेज़ी से बढ़ रहा है, 2024 में नरेन्द्र मोदी की फिर से सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बृहस्पतिवार को दिल्ली - लखनऊ नेशनल हाईवे-09 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा का फूल-मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान संक्षिप्त मुलाकात में खास बातचीत में कर्नाटक में पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कहा कि अपने आप को आई.एन.डी.आई.ए. (I.N.D.I.A.) इंडिया बताने वाले लोग ब्रिटिश शासन के दौर जैसा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर प्रतिशोध स्वरूप जनता की आवाज़ दबाने का काम उस दौर में किया गया था आज़ फिर से वही दोहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन द्वारा आई.एन.डी.आई.ए. को इंडिया बताकर जनता को बेवकूफ़ बनाने की कोशिशें जारी हैं जबकि जनता अब इनके किसी झांसे में आने वाली नहीं है। विपक्षी एलांयस के एक सहयोगी सनातन धर्म को समाप्त करने का एलान करता है तो वहीं दूसरी ओर मीडिया के बायकाॅट की धमकी दी जा रही है।यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।
कर्नाटक सरकार के मंत्री द्वारा बंगलूरू के शेषाद्रिपुरम थाने में पत्रकार सुधीर चौधरी के सवाल पर एफआईआर दर्ज कराए जाने की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा नेता राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह ब्रिटिश काल की याद दिलाता है। हम सुधीर चौधरी के साथ खड़े हैं। विपक्ष द्वारा प्रतिशोध में पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई और उत्पीड़न की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है।
अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली द्वारा कश्मीर की घटना और जी-20 के समापन पर उत्सव मनाए जाने को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने सांसद को नासमझ बताया। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह पढ़े- लिखे होते तो जी -20 का महत्व और अहमियत समझते होते और उत्तर प्रदेश में पार्टी की लुटिया डुबोने का काम नहीं करते।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups