हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : प्रियंका

Wed, Sep 13 , 2023, 02:52 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की स्थिति बहुत दर्दनाक है और प्रकृति ने वहां जो कहर बरपाया है उसने लोगों की खुशहाली छीन ली है इसलिए केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए। श्रीमती वाड्रा ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में स्थिति बहुत दर्दनाक है। राज्य के लोगों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। हमने कल भी कहा था कि सबको एकजुट होकर इस आपदा का सामना करना होगा। अगर केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो इससे राज्य को काफी मदद मिलेगी।” उन्होंने तंज करते हुए कहा कि मोदी सरकार को अमेरिका के सेब पर आयात में छूट देने की चिंता है और वहां के सेब उत्पादक किसानों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अपने सेब किसानों की मदद करने की चिंता नहीं है। अपने सेब किसानों की मदद करने की बजाए वह अमेरिका के किसानों की मदद कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कई आपदा पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों की परेशानियां सुनीं तथा राज्य सरकार की ओर से हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। वह आपदा से तबाह हुए शिमला के शिव बावड़ी स्थित शिवमंदिर पहुंचीं और आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। इस मंदिर के नजदीक हुए भूस्खलन में 21 लोगों की जान चली गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups