चुनाव से पूर्व मनपा का सड़कों पर फोकस  

Fri, Dec 17 , 2021, 10:04 AM

Source :

म्हाडा बस्तियों की सड़कें भी होगी चकाचक
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने चुनाव से पूर्व अपना फोकस मुंबई की सड़कों को चकाचक करने पर कर दिया है। मुंबई शहर के साथ पूर्वी और पश्चिमी उपनगर सहित म्हाडा बस्तियों की सड़कों को भी सुधारने का काम किया जाएगा। मनपा ने शुक्रवार को 1800 करोड़ का प्रस्ताव पेश किया है जिस पर स्थाई समिति में सोमवार को निर्णय लिया जाएगा। चुनावी आहट के बीच जिस तरह से मनपा सड़कों की दशा सुधारने के लिए बेताब नजर आ रही है, यदि ऐसी ही जागरूकता अन्य दिनों में दिखाती तो लोगों को सुविधा मिलने में आसानी होती। 
बता दें कि सड़कों की मरम्मत पर हर साल हजारों करोड़ रुपया खर्च किया जाता है। इसके बावजूद मानसून में सड़कों की हालत खस्ता हो जाती है। मनपा ने सड़कों की मरम्मत पर 2200 करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया था, जिस की निविदा प्रकिया पूरी हो गई। शुक्रवार को सभी 24 वार्डों की सड़कों एवं म्हाडा के अंतर्गत आनी वाली बस्तियों की सड़कों के मरम्मत का प्रस्ताव लाया है। इस पर अभी 1800 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा, बाकी 400 करोड़ का प्रस्ताव बाद में लाया जाएगा। मनपा के इस कदम पर ठेकेदारों ने भी दरियादिली दिखाते हुए निश्चित दर से 15 से 30 प्रतिशत कम दर पर काम करने की रूचि दिखाई है। मनपा ने ठेकेदारों पर लगाम लगाने के लिए इसमें एक शर्त लगाई है कि ठेकेदारों को काम पूरा होने पर 80 प्रतिशत ही पैसा दिया जाएगा। बाकी पैसा लाइबिलिटी पूरा होने पर दिया जाएगा।
इन वार्डों में होगी सड़कों की मरम्मत
आर मध्य बोरीवली में 185.26 करोड़, एस भांडुप वार्ड में 147.35 करोड़, एल कुर्ला वार्ड में 157 करोड़, पी उत्तर मालाड में 190.93 करोड़
किस क्षेत्र में कितना काम
दहिसर में 262.42 करोड़, कुर्ला-चेंबूर में 217.59 करोड़, भांडुप में 147.47 करोड़, बांद्रा में 114.49 करोड़, भायखला में 107 करोड़, कांदिवली में 100 करोड़ 55 लाख, ग्रांट रोड में 90 करोड़ 24 लाख, मालाड में 73 करोड़ 38 लाख, अंधेरी ईस्ट में 72.54 करोड़, वर्ली में 71.39 करोड़, घाटकोपर-मुलुंड म्हाडा क्षेत्र में 70 करोड़ 80 लाख, खार में 54 करोड़ 47 लाख, परेल में 53 करोड़ 54 लाख, मुलुंड में 50 करोड़ 14 लाख, मरीन लाइन्स में 47.98 करोड़, लोअर परल में 39.54 करोड़, चेंबूर में 38.67 करोड़, बांद्रा-दादर में 27 करोड़ 22 लाख, अंधेरी वेस्ट में 21 करोड़ 58 लाख तथा गोरेगांव में 19 करोड़ 32 लाख खर्च किए जाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
रामनगर में इंडेन गैस गोदाम के सामने कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups