22 पार्षदों को किया पार्टी में शामिल
पटियाला। इधर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पंजाब लोक कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ और उधर पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने कांग्रेस को जोरदार झटका दिया। पटियाला में 22 पार्षदों ने कांग्रेस को झटका देकर पूर्व मुख्यमंत्री की नई पार्टी का दामन थाम लिया। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में थे तो उनकी बेटी बीबा जय इंदर कौर ने इन पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस में खुद को अपमानित बताकर पार्टी छोड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पुरानी पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कांग्रेस में असंतुष्ट चल रहे कई और नेता कैप्टन के साथ आ सकते हैं।
इससे पहले भाजपा ने आगामी पंजाब विधानसभा का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ने की शुक्रवार को औपचारिक घोषणा की। सिंह ने इस घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने गठबंधन का औपचारिक एलान किया। सिंह के साथ संवाददाताओं से बातचीत में शेखावत ने कहा, ''आज मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा और अमरिंदर सिंह पंजाब चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'' शेखावत ने कहा कि सही समय पर सीटों के तालमेल के बारे में घोषणा की जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 17 , 2021, 06:45 AM