नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कुछ फैसले गलत हों, लेकिन हमारा इरादा कभी भी गलत नहीं था। उन्होंने यह बात फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(फिक्की) के 94वीं वार्षिक जनरल बैठक के दौरान कही। कहा कि पिछले सात सालों में सरकार के ऊपर कोई भ्रष्टाचार के आरोप भी नहीं लगा सका है, क्यों कि हमारी नियत कभी गलत नहीं रही। उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना करने वालों ने भी देखा कि इन सात सालों में देश में किस तरह के बदलाव हुए। अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार ने कई योजनाएं लागू कीं, जिनका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा और देश तेजी से आगे बढ़ेगा।
डबल डिजिट में भी पहुंचे तो आश्चर्य नहीं
गृहमंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि शायद 2021-22 में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत बनेगा। अगर हम डबल डिजिट में भी पहुंचते हैं, तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा। आगे कहा कि पौने 2 साल तक 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति/प्रति महीना 5 किलो अनाज निःशुल्क देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। ये बहुत बड़ा काम है, ऐसा काम दुनिया में कहीं नहीं किया गया। नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि 130 करोड़ लोगों के देश का लोकतंत्र पर, संसदीय लोकतंत्र प्रणाली पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने देश के अर्थतंत्र का दायरा बढ़ाया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 17 , 2021, 04:29 AM