Tips and Tricks: लोहे की चीजों में सबसे जल्दी जंग (rusted) लगती है. खासतौर पर बारिश के मौसम में. लोहे की लगातार पानी (iron with water) के संपर्क में रहने से जंग का शिकार हो जाती हैं. ये जंग कार, लोहे के फर्नीचर, लोहे की जंजीर, लोहे के गेट या फिर लोहे की कढ़ाही (iron gate or iron pan) किसी में भी लग सकती है. ये जंग इतनी जिद्दी हो जाती है कि इसको छुड़ाना मुश्किल भरा काम हो जाता है. कई लोग इससे परेशान होकर या तो इसको फेंक देते हैं या फिर कबाड़े में बेच देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ साधारण सी दिखने वाली चीजों के इस्तेमाल से भी ये जिद्दी दाग (stubborn stains can be removed) छुड़ाए जा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंगे. आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में-
बेकिंग सोडे की लें मदद
घर की सफाई करने के लिए बेकिंग सोडा बहुत कारगर होता है. इसका इस्तेमाल लोह के बर्तन आदि में लगी जंग को छुड़ाने में भी काम आता है. इसके लिए आपको दो कप गर्म पानी लेंगे होगा. इसके बाद इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नींबू का रस डालकर मिलाएं. अब एक पुराने ब्रश की मदद से जंग वाली जगह पर इस पेस्ट को अच्छी तरह लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद करीब 5 से 7 मिनट के बाद सैंडपेपर से रगड़ कर साफ करें. ऐसा करने से जंग साफ हो जाएगी.
नींबू के रस का करें इस्तेमाल
नींबू खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ जिद्दी दाग को भी छुड़ाने में कारगर माना जाता है. इसका इस्तेमाल जंग को छुड़ाने में भी किया जा सकता है. बता दें कि, नींबू के रस में पाया जाने वाला एसिड एक नेचुरल क्लीनर के रूप में जाना जाता है. धातु से जंग हटाने के लिए नींबू में थोड़ा सा नमक छिड़क दें. इसके बाद नींबू के टुकड़े से धातू के चारों तरफ रगड़ लें और कुछ देर तक इसे ऐसा ही छोड़ दें. करीब 10 से 15 मिनट बाद इसे धो लें. ऐसा करने से यह पूरी तरह साफ हो जाएगा.
कच्चे आलू का करें इस्तेमाल
कच्चा आलू भी जंग को साफ करने में असरदार माना जाता है. ये बेशक खाने की सब्जी है, लेकिन यह लोहे के सामान से जंग छुड़ाने में भी कारगर होता है. यदि किसी धातु में जंग लग गई है तो सबसे पहले उस हिस्से में आलू को अच्छी तरह से रगड़ लें. इसके बाद इसको ऐसा ही रातभर के लिए छोड़ दें. इसको सुबह गर्म पानी से धोकर तुरंत सुखा लें. ऐसा करने से जिद्दी जंग चली जाएगी. बता दें कि, लोहे के बर्तनों को कभी भी पानी लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए.
बोरेक्स पाउडर की लें मदद
घर की सफाई और धातु पर लगने वाले वाली जंग को साफ करने के लिए बोरेक्स पाउडर काफी असरदार माना जाता है. हालांकि ज्यादातर लोग घर की सफाई में बोरेक्स पाउडर की मदद लेते भी हैं. इसका इस्तेमाल गेट पर लगी जंग को भी छुड़ाने में किया जा सकता है. इशके लिए सबसे पहले एक बाउल में 3 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालेंगे. अब इसमें पानी की कुछ बूंदों को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लेंगे. इसके बाद मिश्रण को लेकर जंग वाली जगह पर लगाकर छोड़ देंगे. लगभग 5 मिनट के बाद सैंडपेपर से रगड़कर जंग को साफ करेंगे.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 04 , 2023, 03:16 AM