भारत सरकार ने स्वामीनाथन जानकीरमन को बनाया RBI का डिप्टी गवर्नर, SBI के एमडी का संभाल चुके हैं कमान

Tue, Jun 20 , 2023, 04:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली। भारत सरकार ने मंगलवार को स्वामीनाथन जानकीरमन (Swaminathan Janakiraman) को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर (deputy governor) के रूप में नियुक्त करने की तारीख से तीन साल के लिए नियुक्त किया. वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक महेश कुमार जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है. जैन को जून 2018 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था. इसके बाद उन्हें जून 2021 में दो साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया था.
जैन पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन और विकास, उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग के प्रभारी हैं, जिसका भार अब स्वामीनाथन संभालेंगे. हालांकि, डिप्टी गवर्नर पोर्टफोलियो में समय-समय पर बदलाव देखने को मिल सकता है.
केंद्र सरकार ने 1 जून को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था, जो केंद्रीय बैंक में एमके जैन की जगह लेंगे. जिन उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया उनमें श्रीनिवासन वरदराजन, यूनियन बैंक के अध्यक्ष, एएस राजीव, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक और सीईओ, यूको बैंक के एमडी और सीईओ सोमा शंकर प्रसाद, जानकार लोगों के मुताबिक, इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ एस एल जैन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वामीनाथन शामिल थे.
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास, कैबिनेट सचिव, वित्तीय सेवा सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार वाले एक पैनल ने उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया. सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने 19 मार्च को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर पद के लिए आवेदन मांगे थे. इच्छुक उम्मीदवारों को 10 अप्रैल तक फाइनेंशियल सर्विस डिपार्टमेंट में आवेदन करना आवश्यक था.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups