'Parineeta' completes 18 years: ‘परिणीता’ की पहली पसंद बनने के लिए  'लोलिता' विद्या को बेलने पड़े खूब पापड़!

Wed, Jun 14 , 2023, 03:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. साल 2005 में रिलीज हुई ‘परिणीता’ (Parineeta) को आज यानी 10 जून को 18 साल हो गए हैं. इस क्लासिक कल्ट फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ ही साथ संजय दत्त, सैफ अली खान, राइमा सेन, दीया मिर्जा जैसे सितारों की शानदार एक्टिंग देखने को मिली थी. यह फिल्म शरद चंद्र चटोपाध्याय (Sharad Chandra Chattopadhyay) की बंगाली नॉवल पर आधारित थी. कहा जाता है कि इस फिल्म को पाने के लिए विद्या बालन कई सारे पापड़ बेलने पड़े थे तब जाकर उन्हें ये फिल्म मिली थी. हालांकि लोलिता के रोल से उन्होंने दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ी थी. उनका यह रोल आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में बसा हुआ है.
‘परिणीता’ फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) ने किया था जबकि विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हीरानी (Vidhu Vinod Chopra and Rajkumar Hirani) ने इसे प्रोड्यूस किया था. एक मजेदार बात बता दें कि विद्या बालन ने इस फिल्म के जरिए ही बॉलीवुड में कदम रखी थीं. जो उनके करियर के लिए बेहद शानदार साबित हुई थी. लेकिन आपको हैरानी होगी की विद्या बालन को इस फिल्म के लिए 1-2 बार नहीं बल्कि 60 से ज्यादा बार स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था. इसके साथ ही वह इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थी.
imdb.com की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 साल पहले रिलीज हुई ‘परिणीता’ की विद्या बालन पहली पसंद नहीं थी. लोलिता के रोल के लिए डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी को अप्रोच किया था. हालांकि दोनों ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया. बाद में लोलिता के रोल के लिए विद्या को कड़ी परीक्षा देनी पड़ी और 6 महीने बाद वह इस फिल्म में लीड रोल के सलेक्ट हुई थीं. वहीं सैफ भी इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups