ISRO Launch: Zomato-Swiggy और ओला-उबर की सर्विस होगी सस्ती, ISRO का मिशन देगा राहत

Mon, May 29 , 2023, 03:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने आज GSLV-F12 और NVS-01 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. ये मिशन जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) के साथ एक नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 को स्पेस में ले जा रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि इसरो के मिशन से जोमैटो-स्विगी और ओला-उबर (Zomato-Swiggy and Ola-Uber) जैसी कंपनियों की सर्विस कैसे सस्ती हो जाएगी? बता दें कि इस मिशन के तहत इंडिया को खुद का नेविगेशन सिस्टम NavIC मिलेगा. इसके जरिए आपको सस्ता खाना और कैब मिल सकती है. आइए जानते हैं कि ये सब कैसे होगा.
इसरो ने आज जो मिशन लॉन्च किया है उसमें GSLV से नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 को स्पेस में भेजा गया है. इस सैटेलाइट से इंडिया को अपना नेविगेशन सिस्टम मिलेगा, जिसेनेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन (NavIC) कहते हैं. NVS-01 का फोकस देश के पूरे हिस्से पर होगा और GPS से भी अच्छी मैप सर्विस मिलेगी.
GPS से होता है सब काम
जैसा कि आप जानते हैं कि फूड की डिलीवरी और कैब राइड के लिए जीपीएस का इस्तेमाल किया जाता है. जीपीएस एक मैप नेविगेशन सिस्टम है जो लोगों को कहीं आने-जाने में मैप के जरिए मदद करता है. फिलहाल, जोमैटो-स्विगी और ओला-उबर जैसी कंपनियों को जीपीएस नेविगेशन सिस्टम महंगा पड़ता है. इसलिए इनकी सर्विस भी थोड़ी महंगी है.
ऐसे सस्ती होंगी सर्विसेज
हालांकि, नाविक नेविगेशन सिस्टम आने के बाद इन कंपनियों को सस्ती मैप सर्विस मिल सकती है. इसका सीधा असर कंपनी की कॉस्ट पर पड़ेगा. यानी ऑनलाइन फूड डिलीवरी और कैब कंपनियों की लागत घटेगी. इसके बाद ये कंपनियां अपने सर्विस चार्ज में कटौती कर सकती हैं. नाविक के आने के बाद लोगों को इस तरह की सस्ती सर्विस मिलने की उम्मीद है.
एक नजर में NavIC
NavIC एक रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है, जिसे इसरो ने बनाया है. नया नेविगेशन सिस्टम दो तरह से सर्विस देगा. पहला, आम लोग इसका इस्तेमाल कर पाएंगे, जबकि दूसरा, आर्मी जैसे स्ट्रेटेजिक यूजर्स इस सर्विस का बेनिफिट लेंगे. अब तक हम अमेरिकी सैटेलाइट पर निर्भर हैं, लेकिन अब हमें अपना नेविगेशन सिस्टम मिलेगा. यह जीपीएस से बेहतर होगा और लोकेशन की ज्यादा सटीक जानकारी देगा. NavIC पूरे भारत और देश की सीमा से 1,500 किमी तक के एरिया को कवर करेगा.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups