ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के रूस दौरे की कथित खबरें सही नहीं : राजनयिक स्रोत

Sat, Apr 04 , 2026, 01:00 PM

Source : Uni India

तेहरान : ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) के रूस दौरे की कथित खबरें सही नहीं हैं और उनकी चोटें उनके काम में बाधा नहीं डाल रही हैं। एक राजनयिक स्रोत (diplomatic source) से शनिवार को यह जानकारी मिली। मार्च में कुवैत के समाचार पत्र 'अल-जरीदा' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि ईरान के नये सर्वोच्च नेता हमले में घायल (Iran's New Supreme Leader Injured in Attack) होने के बाद इलाज के लिए आपातकालीन स्थिति में रूस ले जाया गया था।

सूत्रों ने बताया, "नये सर्वोच्च नेता कुछ घंटों के लिए भी रूस में नहीं रहे हैं। उनको आयी चोटें गंभीर नहीं हैं और वे कामकाज में कोई बाधा नहीं डाल रही हैं। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने तेहरान सहित ईरान के कई ठिकानों पर हमले किये थे, जिससे काफी नुकसान हुआ था और आम नागरिक हताहत हुए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups