'किसी का भाई किसी जान' इस साल की असफल फिल्मों में शामिल हो गई है. सलमान खान (Salman Khan) की इस फिल्म के जरिए कई नए चेहरों ने बॉलीवुड में कदम रखा था. इनमें शहनाज गिल (Shahnaz Gill) का नाम भी शामिल है. 'बिग बॉस' (Bigg Boss) से लेकर फिल्मों में आने तक शहनाज ने लंबा सफर तय किया है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी है. इस कड़ी में हाल ही शहनाज ने बीच किनारे से अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन फोटोज में वे रेड फ्रॉक में नजर आ रही हैं.

शहनाज ने बीते कुछ समय में अपनी पर्सनैलिटी पर भी काफी वर्क किया है. उनका अलग अंदाज फैंस को काफी भा रहा है. शहनाज के ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इन्हें 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

शहनाज को पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता है. पंजाबी इंडस्ट्र्री में उनका काफी नाम है, इसके साथ ही अब वे बॉलीवुड में भी कई प्रोजेक्ट्स कर रही हैं. इसके अलावा वे म्यूजिक वीडियोज भी कर रही हैं. भले ही 'किसी का भाई किसी की जान' असफल हो गई हो लेकिन शहनाज को इस प्रोजेक्ट से काफी फायदा हुआ है.

रेड फ्रॉक में बीच किनारे शहनाज का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. फैंस उनकी फोटोज पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा 'कोई एसी चला दो यार.'

शहनाज गिल बीते कुछ दिनों से वैकेशंस एंजॉय कर रही हैं. वे इससे पहले भी अपनी कुछ फोटोज शेयर कर चुकी हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एक फैन का कहना था 'आप गर्मी में और गर्मी बढ़ा रही हैं.'

इन फोटोज के साथ शहनाज गिल ने लिखा 'मैं अपने बेस्ट पलों को जीती हूं जब मैं नेचर के करीब होती हूं.' शहनाज के पहले शेयर किए फोटोज को 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 16 , 2023, 02:12 AM