Karnataka: पूर्व उपमुख्यमंत्री BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल,  थामा JDS का दामन

Fri, Apr 14 , 2023, 02:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण संगप्पा सावदी (Laxman Sangappa Savadi) कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में भाजपा से किनारा किया था। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने इस बात का दावा किया है। इस बीच खबर है कि कर्नाटक के पूर्व एमएलसी और कांग्रेस नेता रघु आचार (Raghu Achar) ने जनता दल (Secular) का दामन थाम लिया है। उन्होंने एचडी कुमारस्वामी की मौजूदगी में जेडीएस से हाथ मिलाया।
पहले बात करते हैं लक्ष्मण संगप्पा की
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण संगप्पा बेलगाम से बेंगलुरु पहुंचे। उनके लिए एक विमान बुक किया गया था। यह बुकिंग कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर की गई थी। बेंगलुरु पहुंचते ही उन्होंने डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की।

 


शिवकुमार ने दी कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के साथ बैठक पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरी लक्ष्मण सावदी के साथ बहुत लंबी बैठक हुई। वह BJP से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में आ गए हैं। कोई शर्त नहीं है, वह बहुत वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें लगता है कि उन्हें BJP में अपमानित किया गया है और ऐसे नेता को कांग्रेस पार्टी में लेना हमारा कर्तव्य है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि सावदी ने एक ही शर्त रखी है कि उनके साथ उचित व्यवहार हो। सावदी को अथानी का टिकट दिया जाएगा, वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और मुझे उम्मीद है कि वह जीत कर आएंगे। 
 12 अप्रैल को भाजपा छोड़ी
इससे पहले लक्ष्मण सावदी ने 12 अप्रैल को अथानी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अपना फैसला कर लिया है। मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं। मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं।
अब बात करते हैं रघु आचार की
बात तब बिगड़ी जब कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रघु आचार का नाम नहीं था। उन्होंने पार्टी के टिकट पर चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इस बीच चित्रदुर्ग से कांग्रेस का टिकट केसी वीरेंद्र को दे दिया गया। इस वजह से उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया और कुमारस्वामी के साथ चले गए।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups