लखनऊ 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार देर शाम उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें शामिल एकमात्र नाम अलीगढ़ सीट पर मुक्ता राजा का है। पार्टी ने इससे पहले पहली सूची में 107 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू विधानसभा का टिकट दिया गया था। मंगलवार को पार्टी की दूसरी सूची में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से छत्रपाल गंगवार को और भोजीपुरा में बहोरनलाल मौर्य के नाम का ऐलान किया गया था।
403 सीटों वाली विधानसभा के लिये भाजपा द्वारा अब तक घोषित 110 उम्मीदवारों में 20 फीसदी विधायकों के टिकट काटे गये है जबकि 60 फीसदी सीटों पर दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को तरजीह दी गयी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 20 , 2022, 05:02 AM