मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता एलएस भाजपा में शामिल

Thu, Jan 20 , 2022, 03:46 AM

Source :

औरैया, 20 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू एवं पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
लखनऊ में भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई ने उन्हे पार्टी की पटका पहना कर सदस्यता दिलायी। गुप्ता ने कहा कि सपा अपनी मूल विचार धारा से भटक चुकी है। पार्टी में नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कोई सम्मान नहीं बचा है।
पूर्व विधायक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बहनोई हैं। वह इस समय प्रसपा के पदाधिकारी थे। इससे पहले बुधवार को मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी जबकि सपा संरक्षक के समधी हरिओम यादव पहले ही भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।
प्रमोद गुप्ता बचपन से ही मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़ गए थे। सपा संरक्षक के प्रति उनकी निष्ठा इस कदर थी कि वह चुनावों के समय हाथ से कलर की बाल्टी और एक हाथ में ब्रुश लेकर दीवारों, पुलों पर मुलायम के समर्थन में नारे लिखते हुए दिखाई देते थे। यही मेहनत और निष्ठा उन्हें मुलायम सिंह के अत्यंत करीब लायी थी और वह उनके सबसे चहेते विश्वास पात्रों में से एक बन गये थे।
बिधूना क्षेत्र से सपा विधायक होने के बाद भी रिश्ते में भतीजे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कभी भी संबंध अच्छे नहीं रहे और यही कारण था कि वह सपा से किनारा करके प्रसपा से जुड़ गये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups