जयपुर 19 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राज्य की गहलोत सरकार पर कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस शासन में अपराधी मस्त और जनता त्रस्त हैं। डा पूनियां ने प्रतापगढ़ के धरियावद में थानागाजी की तरह सुनसान जगह महिलाओं से दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने के गिरोह के पकड़े जाने की खबर सामने आने पर आज अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि राजस्थान का गृहमंत्री कौन। इसे क्या कहेंगे,अब आपसे नहीं हो पाएगा गहलोतजी, अब आप किस बात की क्या क्या समीक्षा करेंगे, राज्य की क़ानून व्यवस्था अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी हो गयी है और कांग्रेस शासन में अपराधी मस्त-जनता त्रस्त वाली स्थिति हैं। इसी तरह उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि धरियावद में थानागाजी गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है यह खबर उसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जवाब देना चाहिए कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था पुख्ता है तो फिर अपराधियों में भय क्यों नहीं है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 19 , 2022, 12:25 PM