महानगर संवाददाता
मुंबई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के एक बयान पर महाविकास आघाड़ी के घटक दल भड़क गए हैं। पाटिल ने अपने बयान में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी हिंदुत्व वोट बैंक तैयार किया था।
पाटिल के बयान पर महाविकास आघाड़ी के घटक दलों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को वोट बैंक से जोड़ना भाजपा की निचले स्तर की राजनीति है। उन्होंने कहा कि भाजपा शिवाजी महाराज की तुलना मोदी से करके छत्रपति का अपमान कर रही है। राकांपा विधायक अमोल मिटकरी ने कहा कि पाटिल ने शिवाजी महाराज की तुलना मोदी से करके बचकानी हरकत की है। उनके बयान का कोई समर्थन नहीं कर सकता है। पाटिल को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि शिवाजी महाराज का शासन जाति और धर्म से ऊपर था, जबकि मोदी का शासन मुट्ठी भर लोगों के हितों के लिए है। पाटिल ने पुणे में कहा था कि शिवाजी महाराज ने भी हिंदुत्व का वोट बैंक विकसित किया था। हाल के वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व के वोट बैंक पर कलश चढ़ाया है। पाटिल ने कहा कि चुनावों में उम्मीदवारी का टिकट और वोट बैंक पार्टी का होता है। चुनाव में उम्मीदवारों के जीत के लिए उनका चेहरा और काम थोड़ा उपयोगी होता है। पार्टी किसी नेता को उनका काम देखकर चुनाव में उम्मीदवारी के लिए टिकट देती है। इसलिए चुनाव में उम्मीदवारी न मिलने पर यह कहना उचित नहीं है कि मेरा टिकट काटा गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 15 , 2021, 10:39 AM