त्रिशूर (केरल) 24 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के ठहराव के बाद शनिवार को यहां पेरम्बरा जंक्शन से शुरू हुई। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से शुरू हुई यात्रा का 17वां दिन सुबह 10 बजे अंबल्लूर जंक्शन पर रुकेगा। यह शाम पांच बजे तालोर बाईपास जंक्शन से फिर से शुरू होगी और शाम सात बजे त्रिशूर वडक्कुमनाथन मंदिर के दक्षिण गेट पर पहुंचेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “एक दिन के विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा का 17वां दिन त्रिशूर जिले के पेरम्बरा जंक्शन से शनिवार सुबह लगभग 6.35 बजे शुरू हुआ। यात्रा में शामिल लोग शनिवार सुबह 12 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।” आगामी एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले, केरल में 19 दिनों में यह यात्रा 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी और सात जिलों को कवर करेगी।
भारत जोड़ो यात्रा पांच महीने की है, जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 3,500 किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा है। यह सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक केंद्रीकरण को उजागर करने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।
एक दिन के विश्राम के बाद #BharatJodoYatra का 17वां दिन त्रिशूर ज़िले के पेरम्बरा जंक्शन से सुबह लगभग 6:35 में शुरू हुआ। यात्री सुबह 12 किलोमीटर पैदल चलेंगे। आप यात्रा को https://t.co/QqmXu6HIIw पर और हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं। pic.twitter.com/cdSkK4VrxF
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 24, 2022
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 24, 2022, 09:35