उद्धव ठाकरे गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बोलना बंद करे वरना बचे विधायकों से धो बैठेंगे हाथ 

Fri, Sep 23, 2022, 07:18

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले का उद्धव ठाकरे पर पलटवार 
मुंबई।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर बार -बार आरोप -प्रत्यारोप करने वाले शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने पलटवार किया है.उन्होंने कहा कि शिवसेना में भारी बगावत के बाद भी उद्धव ठाकरे को सूझबूझ नहीं आई है.अगर उध्दव ठाकरे ऐसे ही अमित शाह के खिलाफ  बोलते रहे तो उनके साथ बचे बाकी के विधायक  भी उनका साथ छोड़ देंगे। बावनकुले ने कहा कि उध्दव ठाकरे को गृहमंत्री के खिलाफ बोलना बंद करना चाहिए। नहीं तो उन्हें 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' कहने का ही चारा बचेगा।। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह देश के गृहमंत्री है। वे मुंबई में आए तो इसमें ठाकरे को गलत नहीं लगना चाहिए। मुंबई दौरे के दौरान अमित शाह ने उद्धव ठाकरे का नाम भी नहीं लिया था. इसके विपरीत एक दिन उद्धव ठाकरे ने उनपर हमला बोल रहे है जो ठीक नहीं है अगर वे ऐसे है बोलते रहे तो उनकी  की अवस्था मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी जैसी हो जाएगी और केवल चार लोग ही बचेंगे। बचे हुए विधायक   मुख्यमंत्री शिंदे के पास चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि, हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में 608 में से 294 सरपंच  भाजपा के  चुनकर आए हैं। हमारे पास उनका नाम और पार्टी में पद सहित संपूर्ण जानकारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 41 सरपंच चुनकर आए हैं। इस तरह से 608 में से 335 सरपंच यह भाजपा- शिवसेना युति के है। इस संबंध में यदि कोई राजनीतिक दल दावा करता है तो उन्हें हमारी चुनौती है कि, उनके पार्टी से जीते गए सरपंचों की सूची जाहिर करें  उन्होंने कहा कि, राज्य के सभी ९७,५०७ बूथ में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए, 51 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। हमारे विरोध में तीनों पार्टियां एकत्रित आएंगी तब भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में शिवसेना के साथ युति करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में लोकसभा चुनाव में लगभग 45 और विधानसभा चुनाव में 200 स्थानों पर विजय प्राप्त करेंगे। बावनकुले ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार ने मराठवाड़ा और विदर्भ के वैधानिक विकास मंडलों की  समय सीमा नहीं बढ़ाई, यह आघाडी का एक बड़ा षड्यंत्र था। महाविकास आघाडी सरकार ने यह तय कर रखा था कि जब तक राज्यपाल महोदय 12 विधायक नहीं देंगे तब तक वे वैधानिक विकास मंडल नहीं देंगे। लेकिन शिंदे फडणवीस सरकार ने सत्ता में आने के तुरंत बाद मराठवाड़ा के विकास के लिए काम शुरू कर दिया है। शिंदे-फडणवीस सरकार ने मराठवाड़ा वाटर ग्रिड और पश्चिमी की ओर बहने वाली नदियों से पानी को मराठवाड़ा की ओर मोड़ने पर जोर दिया है। इसके लिए इस सरकार का अभिनंदन करना चाहिए।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups