सत्ता की चाह में देश को तोड़ने वाले निकाल रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा: शिवराज

Wed, Sep 21 , 2022, 10:15 AM

Source : Uni India

शहड़ोल/उमरिया, 21 सितंबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधते हुए आज कहा कि सत्ता की चाह में देश को तोड़ने का काम करने वाले आज भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। श्री चौहान ने शहड़ोल और उमरिया जिले के पाली में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसी कांग्रेस ने वर्ष 1947 में सत्ता की चाह में भारत को तोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और दूसरी तरफ पूरे भारत में कांग्रेस को लोग छोड़ छोड़कर भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तोड़ती है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जोड़ती है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि गरीबों ने तुम्हारों क्या बिगाड़ा था, जो संबल योजना बंद कर दी। गर्भवती बहनों को 16 हजार रुपये मिलने बंद हो गये, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की फीस रोककर कांग्रेस ने पढ़ाई बंद करने का पाप किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups