बोलीं- पीएम की रेस में मोदी ही हैं सबसे आगे
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Central Minister Smriti Irani) अपने हाजिर जवाबी स्वभाव के लिए जानी जाती है। चाहे विधानसभा हो या कोई कार्यक्रम। वह हर जगह अपनी बातों को बड़ी बेबाकी के साथ कहती है। अब स्मृति ईरानी एक बार फिर अपने बेबाक बयान के चलते सुर्ख़ियों में आई है। एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ईरानी पटना पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने बिहार में गठबंधन तोड़कर आरजेडी से हाथ मिलाने वाले नितीश कुमार पर निशाना साधा हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) मोदी @20 पुस्तक पर आधारित पार्टी के एक मीटिंग में शामिल होने के लिए आईं थीं। उनके साथ उनके कैबिनेट सहयोगी गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी उपस्थित थे। इस दौरान ईरानी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं पर तंज कसा।
ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि, ‘साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फिर से सत्ता में लौट आएंगे।बिहार में सरकार बनाने के लिए हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने वाले लोग पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं।’ ईरानी ने कहा कि, ‘2024 में मोदी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सत्ता में आना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं कि, पीएम पद के लिए कई आकांक्षी हैं, लेकिन केवल एक जो प्रधान सेवक बनकर खुश है। प्रधान सेवक सेवा भाव से काम करते हैं और वह 2024 में जनता के पूर्ण आशीर्वाद के साथ लौटेंगे।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘नरेंद्र भाई की रैली के स्थान पर बम विस्फोट हुए थे। लेकिन विस्फोटों ने लोगों को आश्वस्त कर दिया था कि इस व्यक्ति के नेतृत्व में कुछ ऐसा है जो उसके विरोधियों को किसी भी हद तक जाने के लिए प्रेरित कर रहा है।’



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 19 , 2022, 04:59 AM