जन्मदिन के दिन रक्तदान शिविर और मेडिकल कैम्प का किया गया आयोजन
भाजपा अध्यक्ष बावनकुले नागपुर तो शेलार ने मुंबई के विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
मुंबई के सभी 227 वार्डो में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भाजपा के सांसद,विधायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए उपस्थित
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सप्ताह कार्यक्रम
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के दिन शनिवार को भाजपा द्वारा मुंबई सहित पूरे राज्य में रक्तदान शिविर और विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया.एक तरफ जहाँ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले नागपुर तो मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुंबई के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच मुंबई सहित पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी शुरुआत पीएम मोदी के जन्मदिन पर शनिवार की की गई.पीएम के जन्मदिन के दिन भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में दिव्यांगों को साहित्य बांटा इस कार्य्रकम में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की मौजूद थे वही मुंबई के सभी 227 वार्डो में रक्तदान शिविर और मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया जिसमे मुंबई भाजपा अध्यक्ष शेलार बांद्रा,खार, सांताक्रुज,वर्ली,कांदिवली सहित कई अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर मुंबई में स्कूल की लड़कियों ने मोदी के अच्छे सेहत के लिए अंबे माँ की आरती की। इस दौरान सभी बच्चियों ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी पर गर्व है। वो कामना करती हैं कि इसी तरह पीएम देश के लिए अच्छा काम कर रहे है
ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। पूर्व नगरसेवक अतुल शाह के नेतृत्व में मुंबई के माधवबाग इलाके में स्कूल की 72 लड़कियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अंबे मां की आरती की है। इन लड़कियों ने आरती की थाली हाथ में लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य की प्रार्थना की और 21 किलो का बूंदी का प्रसाद भी चढ़ाया।इसी तरह कालिना विधानसभा में उत्तर -मध्य लोकसभा की सांसद पूनम महाजन के नेतृत्व और मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष और कालिना विधानसभा के प्रभारी अमरजीत सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों ने बच्चों को पुस्तक बांटने के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर -मध्य जिला के सचिव डॉम्निक दिसा कालिना विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे, महामंत्री सुरेंद्र मिश्रा महामंत्री मेनका सूनके वार्ड 90 के अध्यक्ष सतीश खंडागळे विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.वही मालाड के कुरार गाँव स्थित मंगेश विद्या मंदिर हाई स्कूल में पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा के नेतृत्व में भव्य मेगा मेडिकल कैम्प व अखिल भारतीय त्रिपन्थ युवक परिषद द्वारा रक्तदान शिबिर का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमे २५६ लोगों ने अपनी प्राथमिक जांच कराकर औषधीय उपचार का लाभ लिया साथ ही करीब १०६ लोगों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। वही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक राजहंस सिंह की मौजूदगी में दिंडोशी के तपोवन हनुमान मंदिर में सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। साथ ही हर वार्ड में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान शिविर तो मुलुंड पूर्व नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का ईसीजी, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, आंखों की जांच, टीबी बिमारी की जांच और मुफ्त में एक्स-रे जैसे विभिन्न परीक्षण करवाया।पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुंबई के 227 वार्डो में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जहां भाजपा पदाधिकारियों और आम जनता के साथ -साथ मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मलाड के मालवणी में महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी खान के नेतृत्व में मनपा के शताब्दी अस्पताल ,कुंती अस्पताल, अथर्व अस्पताल और अल हयात अस्पताल में मरीजों को फल और पौष्टिक आहार बांटा गया.
कुर्ला और कालिना में आज विभिन्न कार्यक्रम
पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय किया है इसी के तहत मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष और कालीना विधानसभा के प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को यानी आज कुर्ला और कालिना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे व्हील चेयर,स्ट्रेचर, बांटने और वातानुकूलित शव वाहिनी जनता के सेवा के लिए दिए जाएंगे।
बता दें की भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की घोषणा की है.इसी के तहत पूरे राज्य में उनके जन्मदिन के दिन से स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांगों की सहायता के अलावा केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया जो आने वाले 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस सेवा सप्ताह के तहत केंद्र सरकार के योजनाओं के बारे में जनता की बताया जाएगा इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इसके साथ -साथ इस बीच .25 सितंबर के दिन भाजपा के वैचारिक प्रेरणास्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाएंगे। साथ ही 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती भी मनाया जाएगा। इस समय अवधि में भाजपा कार्यकर्ता खादी की खरीदारी करेंगे,



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 17 , 2022, 09:15 AM