कोल्लम, 16 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)' केरल में आज पांचवे दिन हजारों लोगों की भागीदारी के साथ पोलयाथोडु जंक्शन से शुरू हुई। कांग्रेस सांसद एवं पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “एक दिन के विश्राम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह 06.45 बजे कोल्लम से फिर से शुरू हुई। यह आज सुबह 13 किमी की दूरी तय करेगी और समुद्र के किनारे नींदकारा में रुकेगी।”
एक दिन के आराम के बाद #BharatJodoYatra आज सुबह 6:45 बजे कोल्लम से पुनः शुरू हुई। 13 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा समुद्र के किनारे नींदकरा में रुकेगी। दोपहर में काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन और RSP तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत होगी। pic.twitter.com/TBH3VVWic5
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 16, 2022
पदयात्रा पूर्वाह्न 11.00 बजे नींदकारा में रुकेगी और शाम पांच बजे फिर से रवाना होगी और करुणागापाल्की (Karunagapalki) पहुंचेगी। पदयात्रा के दौरान सुबह से ही सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें देखी गयी। पदयात्रा में शामिल लोग 'मिले कदम, जुड़े वतन' (कदम दर कदम हम भारत को एकजुट करें) का नारा लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता काजू उद्यमी और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), फॉरवर्ड ब्लॉक और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।
.jpg)
कांग्रेस की यह यात्रा 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा। केरल में 11 सितम्बर से शुरू हुई पदयात्रा 17 सितंबर को अलाप्पुझा में प्रवेश करेगी तथा 21 एवं 22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से होते हुए 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचेगा। केरल में 29 सितम्बर तक 19 दिवसीय पदयात्रा सात जिलों में 450 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 16 , 2022, 11:01 AM