भारत जोड़ो यात्रा से परेशान भाजपा ने गोवा में चलाया ऑपरेशन कमल : कांग्रेस

Wed, Sep 14 , 2022, 03:13 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने गोवा में ‘ऑपरेशन कमल (operation Kamal)’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए आज कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही सफलता से भाजपा नेतृत्व परेशान है इसलिए वह इस तरह की गंदी राजनीति कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि ऑपरेशन कमल को चाणक्य नीति कहते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि यह सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। गोवा (Goa) में विधायक प्रवर्तन निदेशालय-ईडी या किस डर से भाजपा में गये इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के कारण भाजपा परेशान है इसलिए इस तरह के आपरेशन चला रही है।
उन्होंने कहा कि देश का आम आदमी महंगाई से परेशान है और भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन इस बारे में शिकायतें आ रही है। गोवा के जिन विधायकों ने चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट मांगा था आज उसी भाजपा में किस मुंह से जा रहे हैं यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए। उनका कहना था कि जो माहौल तैयार किया गया है उसमें विपक्ष की राजनीति (politics of opposition)करना आज सबसे कठिन काम हो गया है। भाजपा की इस मानसिकता को दीवालियापन या अनैतिकता कहूं यह समझ नहीं आ रहा है।
इससे पहले पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा,“भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण गोवा में भाजपा ने ऑपरेशन किचड़ को तेजी से चलाया है। भाजपा इस यात्रा की सफलता से परेशान है। यात्रा को कमजोर करने के लिए ध्यान भटकाने और दुष्प्रचार की हर दिन खुराक दी जा रही है लेकि हम अडिग हैं। भाजपा की इन गंदी चालों का हम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”
संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा, “सुना है भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भाजपा ने गोवा में ‘ऑपरेशन कीचड़’ आयोजित किया है। सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो…जो भारत जोड़ने के इस कठिन सफ़र में साथ नहीं दे पा रहे, वो भाजपा की धमकियों से डर कर तोड़ने वालों के पास जाएँ तो यह भी समझ लें कि भारत देख रहा है।”
गौरतलब है कि गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 11 में से आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के इन बागी विधायकों ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना
New Assembly in Uttar Pradesh: सहारा समूह बनाएगी उत्तर प्रदेश में नई विधानसभा! सहारा शहर में नई विधानसभा बनाने को लेकर योगी की मंजूरी का इंतज़ार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups