मुंबई, 14 सितंबर। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अपने अकेली लड़ेगी। यह घोषणा आज मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) ने की। इस घोषणा के साथ ही बीएमसी इलेक्शन के लिए मनसे का शिंदे गुट और बीजेपी के साथ गठबंधन होने की चर्चा पर ब्रेक लग गया है। मनसे मुंबई महानगरपालिका इलेक्शन में 227 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। राज ठाकरे के आदेश के मुताबिक मनसे राज्य भर आगामी सभी महानगरपालिकाओं के चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी।
इस बात की घोषणा करते हुए मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि मनसे मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद समेत राज्य के सभी महानगरपालिकाओं के चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। इस बीच राज ठाकरे जल्दी ही विदर्भ दौरे पर जाने वाले हैं। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज ठाकरे की पार्टी मनसे का बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के साथ गठबंधन की चर्चाएं थी। लेकिन इन्हीं चर्चाओं के दौरान राज ठाकरे की ओर से 'एकला चलो रे का ऐलान' किया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 14 , 2022, 12:53 PM