पणजी। गोवा में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लग सकता है। मिली खबर के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल (Eight MLAs join BJP) हो सकते हैं। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया। मिली खबर के अनुसार, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस सहित 8 कांग्रेस विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते है। इतना ही नहीं वे आज गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मिले है। माना जा रहा है कि जल्द ही विधायकों की तरफ से भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है।
Goa | 8 Congress MLAs incl Digambar Kamat, Michael Lobo, Delilah Lobo, Rajesh Phaldesai, Kedar Naik, Sankalp Amonkar, Aleixo Sequeira & Rudolf Fernandes to join BJP today; also met with CM Pramod Sawant pic.twitter.com/rAffvBqMzB
— ANI (@ANI) September 14, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 14 , 2022, 11:28 AM