तिरुवनंतपुरम 12 सितंबर (वार्ता) केरल में थालास्सेरी के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist Communist Party) विधायक ए एन शमसीर (A. N. Shamseer) सोमवार को राज्य विधानसभा के 24वें अध्यक्ष (24th President) चुने गये। शमसीर ने अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के अनवर सादात को पराजित किया। वर्तमान में सदन में माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के पास 99 विधायक हैं जबकि कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के 41 सदस्य हैं। शमसीर ने एमबी राजेश की जगह ली है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 12 , 2022, 01:47 AM