भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन

Sun, Sep 04 , 2022, 11:34 AM

Source : Uni India

रायबरेली, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पूर्व विधायक रामनरेश रावत (Former MLA Ramnaresh Rawat) का बीमारी के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में निधन (died in hospital) हो गया। मूल रूप से बाराबंकी जिले के दौलतपुर निवासी 60 वर्षीय भाजपा नेता ने 2017 में 17 वीं विधान सभा का चुनाव बछरावां से भाजपा के टिकट पर लड़ा था जिसमे जीत दर्ज करते हुए वह विधायक बने थे। 2022 विधान सभा चुनाव के समय से वह बीमार चल रहे थे।
इस वर्ष हुये विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) गठबंधन के कारण बछरांवा सुरक्षित सीट से भाजपा के राम नरेश रावत की जगह अपना दल के लक्ष्मीकांत को टिकट मिल गया था। बावजूद इसके बछरांवा सुरक्षित सीट से समाजवादी पार्टी ने बाजी मार ली और वहाँ से श्याम सुंदर भारती ने अपना दल उम्मीदवार को लगभग ढाई हजार से अधिक वोट मार्जिन से हराया था।
दिवंगत राम नरेश रावत के दो पुत्री और एक पुत्र अरुण रावत है। इनके पुत्र राजनीति में सक्रिय है और जिला बाराबंकी से भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री है। उन्होंने बताया कि उनके पिता लिवर की बीमारी से ग्रस्त थे जिनका निधन दिल्ली के एक अस्पताल में शनिवार और रविवार की रात दो बजे हो गया। भाजपा पूर्व विधायक एक मृदुभाषी और जनता के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से आसपास शोक की लहर है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups