मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (Eknath Shinde and Uddhav Thackeray) के बीच शिवसेना को लेकर चल रही वर्चस्व की जंग शुरू है। मुंबई नगर निकाय के मुताबिक, दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क की बुकिंग के लिए उद्धव ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे दोनों समूहों की तरफ से आवेदन आए हैं। दशहरा रैली शिवसेना के लिए हमेशा से ही बड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहा है। बालासाहेब ठाकरे के दौर से ही इस पार्क में हर साल दशहरा रैली होती रही हैं।
मुंबई के नगर निकाय ने शुक्रवार को कहा कि उसे उद्धव ठाकरे और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुटों से दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क को बुक करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह रैली शिवसेना के राजनीतिक लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम रहा है। यह सिलसिला बालासाहेब द्वारा शुरू किया गया और अब उद्धव ठाकरे इसे आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन, जून में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद सेना में विभाजन के कारण शिवसेना दो खेमों में बंट गई है। शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश की सत्ता उनके हाथ में है। शिंदे कई मौकों पर खुद को असली शिवसैनिक भी कह चुके हैं।
रैली के लिए शिंदे और उद्धव दोनों गुटों ने अपनी दावेदारी पेश की है। नगर निकाय के मुताबिक, पहला आवेदन 22 अगस्त को शिवसेना के ठाकरे गुट का था और दूसरा गणेश उत्सव से ठीक पहले शिंदे समूह की तरफ से आया।'



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 03 , 2022, 03:23 AM