मंगलुरु 02 सितंबर (वार्ता)। कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Chief Minister Basavaraj Bommai) ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए राज्य में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। श्री बोम्मई ने विपक्ष पर निशाना सीधते हुए उनके सवालों को जवाब देते कहा कि वे पूछ रहे हैं कि राज्य में डबल इंजन सरकार ने क्या काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसका जवाब दे रहा हूं कि अब केन्द्र में मोदी सरकार की वजह से 18 परियोजनाएं पूरी की गयी हैं और सागर माला परियोजना के कारण 950 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं विकसित की हैं | उन्होंने कहा कि यही डबल इंजन सरकार की उपलब्धि है। मंगलुरु (Mangaluru) के गोल्डफिंच होटल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आज एक ऐसा दिन है जिसे तटीय विकास के लिए सुनहरे अक्षरों में लिखा जा सकता है। हमें गोवा और केरल जैसा फायदा नहीं हुआ। मोदी सरकार आने के बाद उन्होंने कर्नाटक के विकास के लिए काफी मेहनत की है और कारवाड़ के विकास के लिए 350 करोड़ रुपये की परियोजना को आज मंजूरी दी गई। यह डबल इंजन सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मछुआरों की सुविधा के लिए तट को स्पीड बोट भी दिए गए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 02 , 2022, 05:47 AM