नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि झारखंड की अंकिता (Ankita) के साथ हुई हैवानियत से शर्मसार हुआ है और आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की दरिंदगी को अंजाम देने वालों के कारण हर भारतीय का सिर शर्म से झुक गया है। उनका कहना था कि देश में महिलाओं को सुरक्षा का माहौल देने की सख्त जरूरत है और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दी जानी जरूरी है। श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा “अंकिता के साथ हुई हैवानियत के बाद उसकी मृत्यु ने हर भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया है। आज, देश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की सख़्त ज़रुरत है। अंकिता और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले को जल्द से जल्द कड़ी सज़ा (punishment) मिलेगी।” गौरतलब है कि झारखंड में दुमका में 23 अगस्त को 12वीं की छात्रा अंकिता को उसी के पड़ोस में रहने वाले एक सनकी युवक ने पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले कर दिया था। वह लम्बे समय से अंकिता पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।
अंकिता के साथ हुई हैवानियत के बाद उसकी मृत्यु ने हर भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 30, 2022
आज, देश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की सख़्त ज़रुरत है।
अंकिता और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले को जल्द से जल्द कड़ी सज़ा मिलेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 30 , 2022, 03:10 AM