लखनऊ, 30 अगस्त (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (B J P) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाये गये भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने सोमवार को यहां स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) एवं बृजेश पाठक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। नयी जिम्मेदारी संभालने के बाद सिंह ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने आज इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल (cabinet) से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा हेतु अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।”
गौरतलब है कि सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। प्रदेश में पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 30 , 2022, 11:43 AM