नागपुर, 29 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल (Joined Congress) होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा पसंद नहीं है। गडकरी ने नागपुर में एक सभा को संबोधित किया। उन्हाेंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत जिचकर के साथ हुयी एक घटना को याद किया। जिचकर ने एक बार उन्हें सलाह दी थी कि वह एक अच्छे राजनीतिक भविष्य के साथ साथ अच्छे इंसान हैं, बशर्ते वह भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाए।
गडकरी ने उन्हें उत्तर दिया, “वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की बजाय कुंए में कूदना ज्यादा पसंद करेंगे, क्योेंकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा उन्हें कतई पसंद नहीं हैं।”
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शनिवार को उपस्थित लोगों को सलाह दी, “चाहे समय कितना ही अच्छा हो या बुरा, हर किसी को अपनी विचारधारा पर टिके रहना चाहिए। आपको सकारात्मकता, आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए न कि अहंकार से।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 29 , 2022, 01:40 AM