मुख्यमंत्री योगी की फोटो के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Sat, Aug 13 , 2022, 03:13 AM

Source : Uni India

फिरोजाबाद, 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार के लिये लगाये गये हाेर्डिंग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की तस्वीर के साथ कुछ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने शनिवार को इस पर संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाये जा रहे स्वतंत्रता दिवस (Independence day) सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार के लिये फिरोजाबाद नगर निगम ने शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाये हैं। इनमें प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर का भी इस्तेमाल कर लोगों से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की गयी है।
शहर में लगे एक होर्डिंग में योगी की फोटो के साथ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर चेहरे को काले रंग से पोत दिया गया है। शनिवार को जब कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह होर्डिंग देखा तो अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गयी। नगर आयुक्त और महापौर ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जिला अधिकारी रवि रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दोषियों को सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) के आधार पर चिन्हित कर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में ऐसे कई पोस्टरों पर योगी के चेहरे को काले रंग से ढकने की जानकारी प्रशासन को आज देते हुए इस पर आक्रोश व्यक्त किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups