18 सितंबर को होगा मतदान
औरंगाबाद, 13 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में चुनाव आयोग (election Commission) ने 608 ग्राम पंचायतों में 18 सितंबर को चुनाव की घोषणा की है। महाराष्ट्र के चुनाव आयुक्त (SEC) यू.पी.एस. मदान यह घोषणा की। राज्य के 51 तालुकाओं में ग्रामीण निकाय के सदस्यों के पदों के साथ सरपंच पद के लिए चुनाव होंगे। मतगणना (counting of votes) 19 सितंबर को होगी। आदर्श आचार संहिता शुक्रवार से लागू हो गई।
ग्रामीण निकाय चुनाव के तहत नांदेड़ जिला के माहूर तालुका 24, किनवट 47, अर्धपुर एक, मुदखेड़ तीन, नायगांव चार, लोहा पांच, कंधार चार, मुखेड़ पांच, देगलौर एक, हिंगोली के औंधा नागनाथ में छह, परभणी के जिंतूर में चुनाव होंगे। इसके अलावा मराठवाड़ा क्षेत्र ()Marathwada Region) के पालम तालुका में चार ग्राम पंचायतों में भी चुनाव होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 13 , 2022, 09:58 AM