भाजपा नेता शेष नारायण मिश्रा का निधन

Fri, Aug 12 , 2022, 12:40 PM

Source : Uni India

योगी ने जताया शोक
लखनऊ, 12 अगस्त (वार्ता)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का शुक्रवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिश्रा किडनी के संक्रमण (kidney infection) से पीड़ित थे और लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को सुबह उनका निधन हो गया। उनके परिजनों ने बताया कि मिश्रा का अंतिम संस्कार आज ही उनके गृह जनपद गोंडा में होगा। उन्हों चार दिन पहले ही इलाज के लिए एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. इसके पहले उनका इलाज लखनऊ के ही डिवाइन हॉस्पिटल (Divine Hospital) में चल रहा था। उस दौरान प्रदेश के चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल जाकर उनकी सेहत की जानकारी ली थी।
मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीटर पर कहा, “भाजपा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups