मुंबई में महकती है यूपी की माटी
मुंबई। उत्तर -प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार आने के बाद प्रदेश प्रगति पथ पर है। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा दिया रहा है। प्रदेश के बड़ी संख्या में ऐसे जिले हैं जहां के फेमस प्रोडक्ट का कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। दो दिवसीय मुंबई दौरे पर आए योगी आदित्य नाथ सरकार में खाद्य सुरक्षा, आयुष और औषधि प्रशासन विभाग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र (दयालु) ने यह बात कही। इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रमेश दुबे, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी और मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने दयाशंकर मिश्र से मुलाकात कर मुंबई और यूपी की मौजूदा हालात पर चर्चा की। मिश्र ने कहा कि साल 2017 से 2022 तक करीब 1400 से अधिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी जा चुकी है। गांव-गांव में सड़क के अलावा राज्य और राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में करीब 18 घंटे बिजली आ रही है।
योगी सरकार में गुंडागर्दी हुई समाप्त
खाद्य सुरक्षा और आयुष मंत्री दयालु ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद कानून -व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। गुंडागर्दी,रंगदारी समाप्त हो चुकी है। प्रदेश की महिलाएं, व्यापारी और आम जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
लखनऊ में बन रही है ब्रह्मोस मिसाइल
दयाशंकर मिश्र ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली हमारी सरकार विकास को बढ़ावा दे रही है, इसी का नतीजा है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रम्होस मिसाइल बनाने का काम शुरू है। प्रदेश के कई जिलों में रिंग रोड के अलावा इंडस्ट्रीज स्थापित किया जा रहा है।
सिंगल विंडो से मिल रही परमिशन
मिश्र ने कहा कि योगी सरकार आने के पहले विभिन्न विभागों की अनुमति के लिए कई स्थानों पर जाना पड़ता है जिसके कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन सिंगल विंडो योजना के शुरू होने के बाद जनता को बहुत आराम मिल गया है सभी मंजूरियां अब एक स्थान पर मिल रहा है।
यूपी का काला नमक दुनिया में मशहूर
मंत्री दयालु ने कहा कि प्रदेश की बड़ी संख्या में ऐसी चीजें है। जो देश नहीं बल्कि दुनिया में मशहूर है इस समय दुनिया के कई देशों में काला नमक यूपी की पहचान बन गई है।
विदेश के बाजार में बिक रहा है बनारस का खिलौना
उन्होंने कहा कि यूपी के हर जिले का एक प्रोडक्ट मशहूर है लेकिन बनारस की साड़ी के बाद अब वहां का खिलौना विदेश के बाजारों में बिक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस में लकड़ी का खिलौना बनाने का तेजी से काम शुरू है। जिसकी देश नहीं पूरे दुनिया में मांग है।
पीएम के नेतृत्व में देश तो योगी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से आने वाले मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तो सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। कोरोना काल में जिस प्रकार देश में पीएम और सीएम ने काम किया उससे पूरी दुनिया में देश की सराहना हो रही है। कोरोना जैसे संकट के बावजूद देश विकास कर रहा है।
मुंबई के उत्तर भारतीय उद्यमियों को यूपी में करना चाहिए निवेश
मुंबई दौरे पर आए मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, यहाँ लाखों की संख्या में उत्तर भारतीय रहते हैं. उसमे से बड़ी संख्या में ऐसे जो उद्योगपति है उनसे मेरा आव्हान है कि यूपी में आएं और निवेश करें ताकि समाज के युवाओं को रोजगार मिलने के साथ -साथ प्रदेश का विकास हो।
मुंबई में महकती है यूपी की माटी
सावन महीने में मुंबई दौरे पर आए मंत्री दयालु ने अभियान संस्था द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव में हिस्सा लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से मुलाकात के बाद ऐसा लगता नहीं की हम यूपी के सांस्कृतिक से दूर है। हमें यहां यूपी की माटी की खुशबू नजर आती है। उन्होंने कहा कि भले ही रोजगार -व्यवसाय के लिए यूपी से लोग मुंबई आए हैं लेकिन यहाँ आने के बाद उत्तर भारतीयों ने अपनी शिष्टाचार और सांस्कृतिक को ज़िंदा रखा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 12 , 2022, 10:59 AM