जगदीप धनखड़ ने 14 वें उप राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

Thu, Aug 11 , 2022, 01:30 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने गुरुवार को राष्ट्र के14 वें उप राष्ट्रपति (vice president) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री तथा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे मौजूद थे।
धनखड़ को हाल ही में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था। वह निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे। नायडू का कार्यकाल कल समाप्त हो गया।  इससे पहले धनखड़ महात्मा गांधी को नमन करने राजघाट गयें और गांधी समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह राजघाट पर पूज्य बापू को माल्यार्पण कर भारत सेवा के लिए प्रेरित हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups