रतलाम, 10 अगस्त (वार्ता)। मध्यप्रदेश के रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के पुरुष दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए वरिष्ठ पार्षद मनीषा मनोज शर्मा (Manisha Manoj Sharma) को निगम अध्यक्ष के पद पर चुन लिया गया है। नगर निगम परिषद के इतिहास में पहली बार निगम अध्यक्ष की कुर्सी कोई महिला संभालेगी। भाजपा ने आखिरी समय तक गोपनीयता बरतते हुए अंतिम क्षणों में श्रीमती शर्मा को अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी बनाया था। अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में भगत भदौरिया, दिलीप गांधी के नाम भी चर्चाओं में थे।
श्रीमती शर्मा को भाजपा के अलावा तीन अन्य पार्षदों के वोट भी मिले। इस प्रकार उन्हें कुल 34 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भावना पैमाल को मात्र 16 वोट मिले। नगर पंचायत आलोट और धामनोद में भी भाजपा की अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं। आलोट में भाजपा प्रत्याशी ममता विमल जैन के सामने निर्दलीय पार्षद पूर्व नपं अध्यक्ष पवन शर्मा प्रत्याशी थे। भाजपा की ममता जैन को 11 और पवन शर्मा को महज 4 वोट मिले।
धामनोद नगर पंचायत में भी भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा की तरफ से दुर्गा अजय डिंडोर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। धामनोद नगर पंचायत में भाजपा के पार्षदों की संख्या 11 है जबकि कांग्रेस 1 और 3 निर्दलीय हैं। ताल नगर पंचायत में भाजपा के मुकेश परमार ने बाजी मार ली। यहां भाजपा 4, कांग्रेस 5 और निर्दलीयों की संख्या 6 थी। इससे चुनाव रोचक हो गया था। भाजपा ने मुकेश परमार पर दांव खेला और बाजी मार ली। मुकेश परमार को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बंकट राठौड़ को महज चार वोट हासिल हुए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 10 , 2022, 04:47 AM