नीतीश ने बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Wed, Aug 10 , 2022, 02:16 AM

Source : Uni India

पटना, 10 अगस्त (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को यहां राजभवन में कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इसके साथ ही कुमार बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री और यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। महागठबंधन (grand alliance) की नई सरकार में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द की किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी की पत्नी रिचल राजश्री यादव, विधायक तेजप्रताप यादव के साथ ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण लालू प्रसाद यादव समारोह में शामिल नहीं हो सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups