नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (B J P) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (President Jagat Prakash Nadda) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण साव को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। श्री साव को पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय (Former Union Minister Vishnudev Sai) के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। श्री साय को वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान दी गई थी। वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में यह तीसरी बार परिवर्तन किया गया है। अगले साल 2023 के नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी को गुटबाजी से निकाल कर एकजुट करने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए श्री अरुण साव को परिश्रम करना पड़ेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 09 , 2022, 01:31 AM